रावण वध। मन्दोदरी विभीषण का विलाप | Ramayan Katha श्री राम और रावण के मध्य अंतिम चरण का युद्ध प्रारम्भ होने से पूर्व दोनों के मध्य वाक युद्ध होता है। तत्पश्चात श्री राम और रावण एक दूसरे पर बाणों से प्रहार करते है। रावण अपनी मायावी शक्तियों का प्रयोग करते हुए अपने रथ को आकाश में ले जाता है। जिसे देख श्री राम की आज्ञा से सारथी मातलि भी अपने रथ को आकाश में आता है। श्री राम अपने बाण से रावण का सिर काट देते है, लेकिन रावण का सिर पुनः धड़ पर लग जाता है। यह देख विभीषण श्री राम को रावण का भेद बताते है कि ब्रह्मा जी के वरदान से रावण की नाभि में अमृत है, यह उसी अमृत का प्रभाव है। इसलिए सर्वप्रथम उसके नाभि का अमृत सुखा दीजिए। श्री राम अग्निबाण चला कर रावण की नाभि का अमृत सुखा देते है। तत्पश्चात श्री राम रावण पर ब्रह्मास्त्र से प्रहार करते है, जिसके लगते ही रावण पहली बार श्री राम पुकारते हुए धरती पर आ गिरता है। समस्त लोकों में श्री राम की जय जयकार होने लगती है। विभीषण की आँखों में आँसू बहने लगते है। रावण के शव को देखकर मंदोदरी विलाप करते हुए विभीषण को भ्रातृद्रोह के लिए धिक्कारती है। रावण के नाना माल्यवान लंका की प्रजा की रक्षा के लिए लंका का राजमुकुट श्री राम को सौंपते हुए उनकी आधीनता स्वीकार कर लेते है। श्री राम कहते है कि उन्होंने अधर्म का नाश करने के लिए युद्ध किया था, लंका पर शासन करने के लिए नहीं। इसलिए युद्ध से पहले ही विभीषण को लंका का राजा घोषित कर चुके है। वह विभीषण से रावण का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ कराने का आग्रह करते है। संसार में मनुष्य को धर्म के अनुरुप मर्यादित जीवन जीने की शिक्षा देने के लिए युगों से विभिन्न कथाओं के माध्यम से शिक्षित करने का प्रयास किया गया है। सनातन धर्म में कथाओं को विशेष महत्व है और मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक हर अवसर के लिए कथा, हर पूजा-विधान के लिए कथा। इन कथाओं को सुनने व अनुसरण करने से मानव के सामाजिक जीवन में विशेष प्रभाव पड़ता है और रामायण और भगवत् गीता जैसे महान ग्रंथो (कथाओं) में मानव जीवन का सार छुपा है। यह दिव्य कथाएं धार्मिक, सांस्कृतिक और मानवीय मूल्यों से परिचय करा मनुष्य को सामाजिक जीवन जीने के कला को निपुण बनाने का कार्य करने के साथ प्रेरणा का कार्य करती है। “तिलक” अपने इस नये संकलन “दिव्य कथाएं” में सर्वप्रथम रामायण से जुड़े प्रसंगों को आपके समक्ष प्रस्तुत करेगा। भक्ति भाव से इनका आनन्द लीजिये और तिलक से जुड़े रहिये। भारत की अमर कहानियाँ में आपको मिलती हैं ऐसी कथाएँ जो न केवल अनोखी हैं, बल्कि हमारी संस्कृति की अमूल्य धरोहर भी हैं। ये कहानियाँ शाश्वत हैं क्योंकि ये हमारे मन-मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव छोड़ती हैं। #vikrambetal #rajavikramaditya #ramayanstories #shreekrishnaleela #krishnakatha #gangaavataran #mahalakshmikatha #hindumytho #bhaktibhavna #naitikkahani #devikatha #dharmaauradharma #mythostory #epiclegends #ramkatha #krishnabhakti #lokkatha #bharatkikahaniyan #bhaktistories #hindistoryshorts