Alwar - नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता और उसका पुत्र 80000 रिश्वत लेते ट्रैप रंगे हाथों गिरफ्तार

Alwar - नगर परिषद सभापति बीना गुप्ता और उसका पुत्र 80000 रिश्वत लेते ट्रैप रंगे हाथों गिरफ्तार

राजस्थान में अलवर नगर परिषद की सभापति बीना गुप्ता और उनके बेटे कुलदीप गुप्ता को राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। कांग्रेस के टिकट पर सभापति बनी गुप्ता ने किसी काम के बदले एक व्यापारी से साढ़े तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। इसमें से दो लाख 35 हजार रुपये वह पहले दे चुका था। अब शेष रकम लेते हुए गुप्ता और उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया। गुप्ता कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र सिंह के निकट मानी जाती है। शिकायतकर्ता मोहन लाल ने एसीबी में करीब एक माह पहले शिकायत दी थी कि वह नगर परिषद की जमीन पर अस्थाई दुकान लगाने का ठेका देता है। परिषद ने उसे इसके लिए अधिकृत कर रखा है। इसके साथ ही परिषद का प्रचार-प्रसार भी करता है। इसके लिए परिषद की तरफ से उसे अधिकारिक रूप से दो प्रतिशत कमीशन मिलता है। गुप्ता इसमें से आधा हिस्सा मांगती है। एसीबी ने उसकी शिकायत का सत्यापन कराया, जो सही निकली। इस पर एसीबी की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए गुप्ता को उसके घर रिश्वत की रकम लेते हुए गिरफ्तार किया। घर पर की गई छानबीन में बड़ी मात्रा में सोना-चांदी के जेवरात भी मिले हैं। गुप्ता और उसके परिजनों के नाम से जमीनों के दस्तावेज भी मिले हैं। दोनों को मंगलवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद परिषद मुख्यालय के बाहर कर्मचारियों ने आतीशबाजी की। Alwar Nagar Sabhapti ACB Trap Acb News Latest Alwar Rajasthan, Alwar Muncipal Council Chairman Bina Gupta News Latest today news rajasthan News in Rajasthan, Alwar Bina Gupta News Acb Trap News, Rajasthan Acb Bribe Trap News Namaste india news Namste india news Copyright Disclaimer- Under Section 107 of tha copyright act 1976, allowance is made for fair use for purposes such as criticism, comment, news reporting, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. स्वागत है आपका हमारे चैनल Namaste INDIA में... यहां आपको मिलेगी देश दुनिया की तमाम खबरें बॉलीवुड ,खेलकूद ,शिक्षा ,एंटरटेनमेंट ,हॉलीवुड ,ब्रेकिंग न्यूज़ और भी सभी खबरें आपको यहां मिलेगी ऐसे ही ही देश दुनिया की खबर जानने के लिए हमारे चैनल Namaste INDIA को सब्सक्राइब करें🙏🙏 Facebook Link-  / namste.india.79   Subscribe Gangster Story Channel-    / @gangsterstory4785   #Alwar #NagarSabhapti #BinaGupta #ACBTrap #Rajasthan #TodayNews #Latestnews #NamasteIndia #Hindi