शाहजहाँपुर:सरकार से उम्मीद छोड़ ग्रामीण श्रमदान कर बना रहे पुलिया, आजादी से आज तक सरकार नहीं बना पाई स्थाई पुलिया #cm_yogi_adityanath #dm_shahjahanpur #pwd_shahjahanpur #जितिन_प्रसाद #Jitin_prashad सरकार भले ही विकास के लाख दाबे करती हो लेकिन सरकार का दाबा इस गाँव मे पहुंचते ही दम तोड़ देता है | शाहजहाँपुर व बदायूँ के दर्जनों गांवों को जोड़ने वाली तहसील कलान क्षेत्र के गाँव हरजूनगला के समीप बह रही नदी पर पुलिया को ग्रामीण श्रमदान कर बनबा रहे है | ग्रामीणों ने इस दम तोड़ती सिस्टम और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की अनदेखी ने एक बार फिर श्रमदान और आपसी सहयोग की मिशाल पेश करते हुए लाखों रुपये खर्च कर गाँव की बिछिया छुट्टा नदी पर पुलिया बनाने को मजबूर कर दिया और लोगों ने सिस्टम को सबक सिखाने के लिए हरजूनगला व सिकंदराबाद के बीच बह रही नदी पर श्रमदान कर पुलिया का निर्माण करा रहे हैं | ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार जलालाबाद विधायक हरि प्रकाश वर्मा को इसे बनवाने के लिए पत्र लिखा था लेकिन यह पुलिया शाहजहांपुर बदायूं बॉर्डर पर स्थित होने के चलते जनप्रतिनिधियों ने इसकी तरफ बिल्कुल भी कोई ध्यान नहीं दिया ग्रामीणों ने सिस्टम को सबक सिखाने के लिए श्रमदान कर इस पुलिया का निर्माण कब आ रहे हैं हमारे संवाददाता विक्रम सिंह ने जब इन ग्रामीणों से बात की तो क्या कुछ कहना है इन लोगों का जरा सुनिएगा |