ABP Ganga Impact: डॉन के नाम पर डाक टिकट के मामले में बड़ा एक्शन | Mudde Ki Baat

ABP Ganga Impact: डॉन के नाम पर डाक टिकट के मामले में बड़ा एक्शन | Mudde Ki Baat

कानपुर में माफिया डॉन छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी के नाम पर डाक टिकट जारी करने के मामले में एबीपी गंगा की खबर का बड़ा असर हुआ है. इस मामले में डाक विभाग ने कानपुर के डाक सहायक को लापरवाही बरतने के मामले में सस्पेंड कर दिया है. आपको बता दें कि कानपुर में डाक विभाग ने माई स्टैंप योजना के तहत माफिया डॉन छोटा राजन और मुन्ना बजरंगी की तस्वीरों वाले डाक टिकट जारी कर दिये.