Delhi: फर्जी वीजा रैकेट का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार,लोगों को विदेश भेजने के बहाने ठगते थे आरोपी आइजीआइ एयरपोर्ट पुलिस ने एक फ़र्ज़ी वीज़ा रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह लोगों को विदेश भेजने के बहाने ठगते थे। आरोपियों की पहचान नितिन नजरा, मंजीत उर्फ़ बब्बू और विजय कुमार के रूप में हुई है। यह गिरोह पंजाब स्थित अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी वीजा और अन्य यात्रा दस्तावेज बनाने में शामिल है। आरोपियों के कब्जे से 12 भारतीय पासपोर्ट, 7 नेपाली पासपोर्ट, विभिन्न देशों के 35 पीआर कार्ड, विभिन्न देशों के 26 वीजा, विभिन्न देशों के 2000 से ज्यादा खाली वीजा, खाली सीडीसी और विभिन्न देशों और हवाई अड्डों के 165 से ज्यादा जाली वीजा टिकट बरामद हुए है। #fakevisa #delhicrime #paasportrackate #TopStory #Hindinews #News Follow us on Twitter: / topstoryy Like us on Facebook: / topstorydailyenglishnewspaper Follow us on Instagram: https://instagram/topstorynews Visit Our Website for Latest News: https://www.topstory.online/ © Top Story News