जिला परिषद के चुनाव किसी भी राजनीतिक दल के लिए अच्छे साबित नहीं हुए। भाजपा-जजपा गठबंधन को सरकार में होने का फायदा नहीं मिला। आम आदमी पार्टी (आप) ने भी हिसार मंडल में सिरसा जिले से ग्रामीण क्षेत्र में अपना खाता खोल लिया है।इनेलो के 29 प्रतिशत, आप के 25 प्रतिशत प्रत्याशियों को जीत मिली। हालांकि हिसार जिले में इनेलो का कोई प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर सका। यह चुनाव परिणाम भाजपा-जजपा के लिए निराशाजनक है। भाजपा-जजपा के चुनाव चिह्न पर एक भी प्रत्याशी का न जीतना खतरे का संकेत है.सिरसा, फतेहाबाद, चरखी-दादरी, भिवानी जिले की बात करें तो यहां गठबंधन के दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। जनता के बीच रहने वाले चेहरों को जीत मिली। इन चुनावों के आधार पर 2024 विधानसभा की आकलन किया जाए तो किसी भी पार्टी के लिए राह आसान नहीं दिख रही। #dushyantchautala #jjp #bjp #deependerhooda Download Tak App: https://newstak.app.link/fataak Follow Haryana Tak on Facebook - / haryanatakchannel Twitter - / haryana_tak Instagaram - / haryana_tak ---------- About the channel हरियाणा तक में खबरों की भीड़ नहीं है बल्कि खबरों में गहराई है। आपसे जुड़े हर मुद्दों पर यहां चर्चा की जाती है। यहां आपको हरियाणा की राजनीति से लेकर किसानों, खेल और मनोरंजन के बारे में हर जानकारी पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ मिलेगी। (An India Today Group Channel)