देश में 2 लाख से ज्यादा (Corona Cases in India) मामले लगातार दो दिन से आ रहे हैं. वहीं बिहार में भी रिकॉर्ड संक्रमित मरीज मिल रहे हैं. पिछले 24 घंटे में राज्य़ (Corona In Bihar) में 6 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. कोरोना के बढ़ते मामले और पूरे राज्य में कोरोना की वजह से आ रहे स्वास्थ्य संबंधी ख़बरों को लेकर राज्य में अब लॉकडाउन (Lockdown) लगाने की मांग की जा रही है. IMA ने बिहार में लॉकडाउन की सिफारिश की है. IMA के नेशनल प्रेजिडेंट डॉ सहजानन्द सिंह ने जी मीडिया से खास बातचीत में वर्तमान हालात को देखते हुए बिहार में लॉकडाउन लगाने की मांग की. उन्होंने ये भी कहा कि अगर लॉकडाउन नहीं लगे तो कर्फ्यू ही लगाया जाए क्योंकि लोग अभी भी भीड़ में शामिल हो रहे हैं. #Lockdown #Bihar #CoronaEffect