चैत्र नवरात्रि 2020 - राशि अनुसार करें मां दुर्गा की उपासना

चैत्र नवरात्रि 2020 - राशि अनुसार करें मां दुर्गा की उपासना

नवरात्रि का पावन पर्व अपने आप में काफी महान और खास माना जाता है। बता दें कि चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से ही नए हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत हो जाती है। नवरात्रि में मां दुर्गा के पूरे 9 रुपों की पूजा का विधान है। इस नवरात्रि अगर आप भी चाहते है कि माता आप के ऊपर कृपा बनाएं तो अपनी राशि अनुसार मां के इन रूपों की करें पूजा… चलिए वेद संसार आपको बताने जा रहा है कि आप कैसे कर सकते हैं देवी को प्रसन्न और अपनी मनोकमानाओं की पूर्ती – • मेष राशि अगर आपकी राशि मेष है तो इस चैत्र माह के नवरात्रि में जातकों को दुर्गा मां के पहले स्वरूप यानी कि मां शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि मेष राशि वालों को मां शैलपुत्री की उपासना करने से मान सम्मान और धन दौलत में वृद्धि अवश्य होगी। • वृष राशि वहीं, वृष राशि के लोगों को चैत्र नवरात्रि पर ब्रह्राचारिणी मां की पूजा करनी चाहिए। बता दें कि वृष राशि वालों को मां ब्रह्राचारिणी की उपासना करने से जीवन में चली आ रही परेशानियां खत्म हो जाएंगी। • मिथुन राशि मिथुन राशि की बात करें तो इन जातको को मां चंद्रघण्टा की उपासना करना शुभ लाभ देगा। इस राशि के जातकों को सुबह दुर्गा चालीसा का पाठ भी ज़रूर करना चाहिए। ऐसा करने से जातको को शत्रु पर विजय प्राप्ति होगी और बुरी नजर का भी नाश होगा। • कर्क राशि इस राशि के लोगों को चैत्र नवरात्रि पर सिद्धिदात्री की पूजा ज़रूर से करना चाहिए। इस दिन आपको मां दुर्गा और लक्ष्मी सहस्त्रनाम का पाठ भी करें क्योंकि इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति ज़रूर होगी और धन लाभ भी होगा। link - https://bit.ly/3drdLTt