#Punjab #S400 #ColdWave Morning News Today: Editorji के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें. जहां आप खुद को सभी ताजा हेडलाइनों के साथ रख पाएंगे अपडेट. 1. पंजाब सेक्टर में हुई एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 की तैनाती, चीन और पाकिस्तान को देगा मुंहतोड़ जवाब भारत को रूस से एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 की पहली खेप मिल गई है. भारतीय वायुसेना ने इसके पहले स्क्वाड्रन को पंजाब सेक्टर में तैनात किया है. भारत को ऐसे 5 स्क्वाड्रन मिलने हैं. 2. राजस्थान में 20 साल में पहली बार -5 डिग्री तापमान, खेतों में जमी बर्फ पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने राजस्थान को जमा दिया है. तीन दिन से 5 से ज्यादा जिलों में पारा माइनस में है। 20 साल बाद सीकर में तापमान -5.2 डिग्री दर्ज किया गया है. 3. UP Election 20222: मोहन भागवत और मुलायम सिंह यादव की मुलाकात पर कांग्रेस का तंज उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव एक ही सोफे पर बैठे नजर आए. इसकी तस्वीर पर यूपी कांग्रेस ने कहा है कि नई सपा में 'स' का मतलब 'संघवाद' है. 4. यूपी विधानसभा चुनाव से पहले निषादों को मिलेगा आरक्षण? योगी सरकार ने शुरू की पहल, लिखा पत्र योगी सरकार ने निषादों को आरक्षण देने के मामले में पहल शुरू कर दी है. CM योगी के निर्देश पर भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त को पत्र भेजकर तत्काल मार्गदर्शन मांगा गया है. 5. अब जम्मू से बनेगा J&K का CM? परिसीमन आयोग ने जम्मू के लिए 6 नई सीटों की करी सिफारिश, महबूबा-उमर भड़के परिसीमन आयोग ने जम्मू के लिए 6 और कश्मीर के लिए 1 अतिरिक्त सीट का प्रस्ताव रखा है. इस पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने कहा कि वह रिपोर्ट पर इसके वर्तमान स्वरूप में हस्ताक्षर नहीं करेगी. 6. दिल्ली में छह और लोग ओमिक्रोन की चपेट में, कुल मरीजों की संख्या हुई 28 दिल्ली में ओमिक्रोन मरीजों की संख्या बढ़कर 28 पहुंच गई है. दिल्ली से ज्यादा महाराष्ट्र में अब तक ओमिक्रोन के 54 मामले सामने आए हैं. 7. Gujarat में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू, Omicron के एक और नए केस की पुष्टि राज्य में अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, जूनागढ़, जामनगर, भावनगर, गांधीनगर और वडोदरा नगर निगम क्षेत्रों में दोपहर एक बजे से सुबह पांच बजे तक कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी कर दिया गया है 8. पनामा पेपर्स लीक मामले में ऐश्वर्या राय से दिल्ली में 5 घंटे पूछताछ ऐश्वर्या से उनकी कंपनियों और बैंक अकाउंट्स के बारे में सवाल किए गए. सूत्रों के मुताबिक, ED ने ऐश्वर्या से पूछा कि उन्होंने 50 हजार डॉलर में खरीदी कंपनी महज 1500 डॉलर में क्यों बेच दी? 9. दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट में बवाल, ग्रीम स्मिथ और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों के खिलाफ जांच शुरू स्मिथ और बाउचर के अलावा पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स पर नस्लीय भेदभाव में लिप्त होने का आरोप लगा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक तीनों ने नेशनल टीम में अश्वेत खिलाड़ियों का चयन नहीं कर उनके साथ भेदभाव किया. 10. बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान, अफगानिस्तान पर मुस्लिम देशों की बैठक में अलापा कश्मीर राग अफगानिस्तान के मसले पर पाकिस्तान ने सोमवार को मुस्लिम देशों की बैठक बुलाई. OIC की इस बैठक में इमरान खान ने कहा कि फलस्तीन और कश्मीर के लोग अपने मानवाधिकारों से वंचित हैं. #Cricket #UPElections #Gujarat #PanamaPapers #Delhi More videos for you: अब Jammu से बनेगा J&K का CM? • अब Jammu से बनेगा J&K का CM? UP Election 2022: अबकी बार किसकी सरकार See Mood Of Muzaffarnagar Voters • UP Election 2022: अबकी बार किसकी सरकार See... Assam Elephant Viral Video: बेकाबू 'गजराज' ने एक शख्स को अपनी सूंड से उठा-उठा कर पटका • Assam Elephant Viral Video: बेकाबू 'गजराज'... For more videos, subscribe to our channel: / @editorjihindi Check out the editorji website for more news: https://www.editorji.com/hindi To stay updated, download the editorji App: www.editorji.com/download Follow editorji here: Facebook: / editorjihindi Sharechat Editorji: https://sharechat.com/profile/editorji Sharechat Vikram Chandra: https://sharechat.com/profile/vikramc... Telegram: https://t.me/editorji