सीपीएस बख्शीश विर्क ने हटाई लाल बत्ती कहा सायरन का पहले भी नहीं करता इस्तेमाल केन्द्र सरकार के नोटिफिकेशन के बाद एक मई से लाल बत्ती के बंद होने के फैसल पर अभी से अमल होना शुरू हो गया है। सीपीएस बख्शीश सिंह विर्क ने आज खुद अपनी सरकारी गाड़ी से लाल बत्ती को हटाया। उन्होने कहा कि वीआईपी कल्चर कई बार आम नागरिकों के लिए समस्या का सबब बन जाता है। मोदी सरकार ने ऐतिहासिक फैसला कर यह साबित कर दिया है कि सरकार जनता को सर्वोपरि मानती है। सायरन बजाने पर पूछे सवाल पर उन्होने कहा कि वे खुद वीआईपी कल्चर के खिलाफ हैं और कभी भी उन्होने अपनी गाड़ी के हूटर यां सायरन का इस्तेमाल नहीं किया।