टूलकिट कांड कोे लेकर इस वक्त बहुत बड़ा खुलासा. टूलकिट शेयर करने के बाद ग्रेटा थनबर्ग और दिशा रवि के बीच व्हाट्स ऐप पर जो बातचीत हुई थी वो सामने आ गई है. इस चैप में दिशा ग्रेटा को टूलकिट शेयर नहीं करने के लिए कह रही है. दिशा ने ग्रेटा को ये बताया है कि हमलोगों के खिलाफ UAPA कानून के तहत कार्रवाई हो सकती है. ABP न्यूज के पास चैट की पूरी कॉपी मौजूद है. दोनों के बीच करीब बीस मिनट तक व्हाट्सऐप पर बातचीत होती रही. इस चैट में दिशा ने ग्रेटा थनबर्ग को ये भी भरोसा दिया कि उसपर कोई आंच नहीं आएगी.