बढ़ापुर। पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह बढ़ापुर थाने का वार्षिक निरीक्षण करते हुए थाने के अभिलेखों और साफ सफाई का जायजा लिया आपको बता दें कि जनपद बिजनौर के पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह कल शाम लगभग 5:00 बजे बढ़ापुर थाने के वार्षिक निरीक्षण पर पहुंचे और उन्होंने थाने के अभिलेखों किचन और तमाम कमरों का निरीक्षण करते हुए थाना प्रभारी हल्का प्रभारियों और चौकीदारों से आगामी चुनाव के संबंध में समीक्षा की तथा चुनाव के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। अभिलेखों में जो कमियां पाई गई उसके लिए थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।