India की इस महिला Cricketer का है Rohit Sharma के साथ कुछ खास Connection | Hindi News | Sports News

India की इस महिला Cricketer का है Rohit Sharma के साथ कुछ खास Connection | Hindi News | Sports News

टीम इंडिया के धाकड़ बल्‍लेबाज रोहित शर्मा और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर पूनम राउत के बीच खास कनेक्‍शन है। पूनम राउत के कोच ने एक इंटरव्‍यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है। कोच ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब पूनम महज 10 साल की थी, तब वो भारतीय टीम के क्रिकेटर रोहित शर्मा के साथ अभ्यास करती थीं। कोच संजय गायतोंडे ने बताया कि वो पूनम के खेल से काफी प्रभावित थे और यही वजह थी कि उन्होंने ओपनर को एक कैंप में बुलाया। मगर पूनम को ये नहीं बताया गया था कि वो कैंप सिर्फ लड़कों का है। उन्होंने कहा, 'मैं उनकी (पूनम) प्रतिभा को परखना चाहता था और इसलिए मैंने उसे कैंप के लिए बुलाया।' कोच ने आगे कहा - पूनम कैंप में आकर कतार में खड़ी हुई। जब उन्होंने बल्लेबाजी की तो चयनकर्ता अनिल मजूमदार को काफी प्रभावित किया। बता दें कि अनिल मजूमदार मुंबई क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज अमोल मजूमदार के पिता हैं। गायतोंडे ने बताया - मजूमदार ने उसे बुलाया और उसका नाम पूछा। नाम सुनने के बाद वह हैरान रह गए और पूछा वह लड़कों के कैंप में क्या कर रही है? उन्होंने कहा कि जब मजूमदार ने मुझसे इस बारे में पूछा तो मैंने कहा कि मैं बस इसने हुनर को परखना चाहता था और पूनम ने खुद को साबित कर दिया। पूनम के पिता एक ड्राइवर हैं और वह अच्छी एथलीट भी हैं। मुंबई में रहने वाले गायतोंडे ने कहा कि पूनम को अच्छा बॉल सेंस था। इसी को देखते हुए मैंने उसे क्रिकेट सिखाने का फैसला किया। वो मेरी पहली गर्ल स्टूडेंट बनी। उन्होंने कहा कि बचपन में पूनम ने रोहित शर्मा के साथ प्रैक्टिस की थ। दोनों मुंबई के बोरिवली इलाके में रहते थे। चूंकि वह एकेडमी में अकेली लड़की थी, इसलिए मैं रोहित जैसे लड़कों के साथ प्रैक्टिस करवाता था। रोहित 12 साल के थे और पूनम 10 साल की थीं। Rohit Sharma | Punam Raut | Indian Women's Cricket Team | Sports News | Hindi News | ---------------------------------------------------------------------------------------------------- My Video is here :    • India की इस महिला Cricketer का है Rohit Sh...   ---------------------------------------------------------------------------------------------------- My Another Top 3 Videos are: 1.   • जानिए विद्या बालन की फिल्म 'बेगम जान'  की ...   2.   • योगी आदित्यनाथ होंगे यूपी के मुख्यमंत्री, ...   3.   • यह घर तूफान, चार कान बछड़ा परिवारों की रात...   ---------------------------------------------------------------------------------------------------- Same As Another Popular Videos enjot it: 1.   • Video   2.   • Video   3.   • Half Girlfriend by Chetan Bhagat Summary   --------------------------------------------------------------------------------------------------- ►Subscribe us on YouTube :    / @instanthindinews8010   ►Follow us On Twitter :   / instanthindi   ►Like us on Facebook :   / instanthindi