Indian Army और Chinese Army के बीच 12वें दौर की बातचीत चल रही है। LAC पर India और China के बीच चल रहे Standoff को एक साल से ज़्यादा हो चुका है। तब से दोनों देशों की सेनाओं के बीच लगातार बातचीत का दौर जारी है। कोर कमांडर स्तर की ये 12वीं बैठक China के कब्ज़े वाले Tibet के मोल्डो में हो रही है। दोनों देशों की सेनाओं का Pangong के दोनों छोर से disengagement हो चुका है। अब चर्चा इस बात पर होगी कि हॉट स्प्रिंग और गोगरा एरिया से सेनाओं को हटाया जाए। इन इलाकों में जितने भी friction points हैं उन पर चर्चा होगी। क्या India-China के बीच बात बनेगी? क्या दोन��ं देशों की सेनाएं पीछे हटेंगी? #IndiavsChina #LACStandoff #IndianArmy #Galwanclash