रायसेन जिले के थाना बम्होरी तहसील सिलवानी के ग्राम पड़रिया खुर्द मैं कल रात्रि को रात्रि करीबन 9:00 बजे, रोहित पिता गिरवर ठाकुर उम्र 13 वर्ष निवासी करतोली को पेट में एयरगन के छर्रे लगने से मौत हो गई, मृतक के पिता गिरवर ठाकुर ने बताया कि जसवंत धाकड़ के खेत पर मजदूरी करते हैं वही मकान में रहते हैं वही खेत पर ट्रैक्टर चालक आशीष धाकड़ एवं भैंस की देखभाल करने वाला छोटू उर्फ कृष्ण पाल यादव मृतक रोहित के साथ ऊपर वाले कमरे में थे, अचानक हल्ला आवाज सुनकर ऊपर कमरे में गया लड़के रोहित को पेट में खून निकलते देखा जिसे तत्काल बरेली इलाज हेतु ले गए जो रास्ते में मौत हो गई, पुलिस द्वारा मर्ग पंजीबद्ध किया गया है संदेहियो को पूछताछ हेतु थाना बुलाया गया है, एफएसएल टीम, एसडीओपी सिलवानी राजेश तिवारी, टी आई माया सिंह विवेचना में लगे हुए हैं ,विवेचना में उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी, मृतक के पिता का आरोप है कि इन्हीं लोगों ने गोली मारी है एवं अन्य व्यक्तियों से विवाद हुए उनका भी हाथ होना प्रकट किया है, सभी बिंदुओं पर बारीकी से विवेचना की जा रही है #रायसेन #बम्होरी #सिलवानी #पुलिस #police