राजभर की कोशिश भाजपा के साथ गठबंधन करने की ! | OP Rajbhar meet CM Yogi | UP News | Baat To Chubhegi

राजभर की कोशिश भाजपा के साथ गठबंधन करने की ! | OP Rajbhar meet CM Yogi | UP News | Baat To Chubhegi

भाजपा के कई ऐसे बड़े नेता हैं जिनके साथ ओपी राजभर की गहरी दोस्ती है. फिर चाहे वो डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हों या फिर मंत्री दयाशंकर सिंह. कुछ दिन पहले जब ब्रजेश पाठक से गठबंधन को लेकर सवाल पूछा गया था. तब उन्होंने कहा था कि ओपी राजभर कहीं भी रहें. लेकिन लंबे समय से हमारे साथ हैं और हमारी मित्र मंडली में हैं. ब्रजेश पाठक का इशारा साफ था, लेकिन आज जैसे ही ओपी राजभर के सीएम योगी से मिलने की खबर आई तो भाजपा के साथ उनके गठबंधन की खबरें और मजबूत हो गईं. खबर तो यहां तक है कि ओपी राजभर को सीएम योगी ने लखनऊ में मुलाकात करने को कहा है. यानि अब जो कुछ भी होगा वो लखनऊ और दिल्ली से तय होगा.