#AatmaNirbharBharat #NirmalaSitharaman #Lockdown4 #MSME #FarmersofIndia #AatmaNirbharBharatAbhiyan #PMModi #EconomicPackage वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था को सहारा देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक राहत पैकेज की दूसरी किस्त की गुरुवार को घोषणा की गई। इसमें छोटे किसानों, प्रवासी मजदूरों, फेरी वालों, निम्न मध्यम आय वर्ग के लिए राहत के ऐलान किए गए। आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज की दूसरी किस्त में प्रवासी मजदूरों, फेरी वालों और छोटे किसानों को लाभ। तीन करोड़ छोटे किसान पहले ही कम ब्याज दर पर 4 लाख करोड़ रुपए का कर्ज ले चुके हैं। 25 लाख नए किसान क्रेडिट कार्डधारकों को 25,000 करोड़ रुपए के कर्ज मंजूर किए गए। मार्च और अप्रैल 2020 में 63 लाख लोगों के लिए 86,000 करोड़ रुपए मूल्य के ऋण मंजूर किए गए। नाबार्ड ने अकेले मार्च में 29,500 करोड़ रुपए का पुनर्वित जारी किया। राज्यों को प्रवासी मजदूरों का ध्यान रखने के लिए 11,000 करोड़ रुपए दिए गए। Visit our Website : http://hindi.webdunia.com/ Like us on Facebook : / webduniahindi Follow us on Twitter : / webduniahindi Follow us on Instagram : / webduniahindi