सिरसा में बीजेपी को मिला एक वोट, दर्द: जो बिलों में बड़ जाते हैं, उनको चुनाव नहीं लड़ना चाहिए!

सिरसा में बीजेपी को मिला एक वोट, दर्द: जो बिलों में बड़ जाते हैं, उनको चुनाव नहीं लड़ना चाहिए!

सिरसा में आज जिला परिषद के चुनाव सम्पन्न हो गए हैं, फिर से इनेलो का कब्जा रहा है, कर्ण चौटाला चेयरमेन बने हैं, उनको 12 वोट मिले, आम आदमी पार्टी की तरफ से गुरभेज सिंह गिल चेयरमेन के उम्मीदवार थे जिनको 6 वोट मिले, तीसरा नामांकन बीजेपी की तरफ से था जो कि वार्ड नंबर 4 के पार्षद ओमप्रकाश फौजी ने भरा था, उन्होंने अपना खुद का वोट डाल दिया, फौजी ने बीजेपी के बाकी सदस्यों पर कटाक्ष किया, कहा कि जो बिलों में घुस जाते हैं, उनको चुनाव नहीं लड़ना चाहिए, मैं अकेला बीजेपी का उम्मीदवार था, मैंने अपना वोट डाला, मैं अपने जोन की जनता से लिए चुनाव लड़ा, मेरी जीत हुई हैं ना कि हार, देखिये ये रिपोर्ट प्रमोद कुमार के साथ वीडियो जर्नलिस्ट चरण सिंह