Live News | Semiconductor | China-Taiwan War | Business News: Nancy Pelosi के Taiwan दौरे के बाद चीन का गुस्सा थमता नहीं दिख रहा है. पेलोसी के America वापस जाते ही चीन ने ताइवान को लेकर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. ऐसे में ताइवान पर चीनी हमला यानी दोनों देशों के बीच War की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है. लंबे समय तक ताइवान को लेकर आक्रामक रूख वाले चीन के सैन्य हमले की आशंका ने दुनिया भर में चिंता बढ़ा दी है. लेकिन क्या आपको पता है कि अगर ये युद्ध हुआ तो मोबाइल, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल सब पर संकट गहरा जाएगा. दुनिया भर में हजारों कंपनियां बंद होने के कगार पर पहुंच जाएगी. सैकड़ों कंपनियों को अरबों का ��ुकसान होगा. दरअसल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में जिस चिप या फिर Semiconductor का इस्तेमाल होता है, वो ताइवान में तैयार होता है. दुनिया में सेमीकंडक्टर से होने वाली कुल कमाई का 54 फीसदी हिस्सा ताइवान की कंपनियों के पास है और अगर ताइवान में उत्पादन बंद हो गया, तो झटका पूरी दुनिया को लगेगा. #live #livenews #taiwan #Chinataiwanwar #Semiconductor #businessnews #china #chinataiwanconflict