जयपुर से पुष्कर घुमनेआये दोस्तों ने साथी महिला मित्र के साथ किया दुष्कर्म

जयपुर से पुष्कर घुमनेआये दोस्तों ने साथी महिला मित्र के साथ किया दुष्कर्म

जयपुर से पुष्कर घुमने आये दोस्तों ने साथी महिला मित्र के साथ किया दुष्कर्म युवक ने नशे में होने का उठाया फायदा,उसी की सहेली के मोबाइल से बनाया अश्लील वीडियो जयपुर से अपने दोस्तों के साथ पुष्कर घूमने गई 18 साल की एक लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। जहां शराब पार्टी करने के बाद युवती से दुष्कर्म हुआ। फिर उसकी ही सहेली के मोबाइल फोन से आपत्तिजनक वीडियो बनाकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया गया। पुष्कर थाना प्रभारी राजेश मीणा ने बताया कि 23 जून को पीड़िता अपने दोस्तों के साथ पोस्ट कर आई हुई थी और यह सभी लोग यहां एक गेस्ट हाउस में ठहरे हुए थे। पीड़िता ने 26 जून को अपने एक मित्र द्वारा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मुकदमा पुष्कर थाने में दर्ज कराया है, पुष्कर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर जीरो एफ आई आर दर्ज कर ली है और घटनास्थल की मौका तस्दीक कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। वहीं वारदात के बाद पीड़िता ने जयपुर पहुंचकर मुरलीपुरा थाने में एक युवती सहित दो युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने की शिकायत दर्ज करवाई है। दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर थानाप्रभारी मामले की जांच कर रहे है। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि वह 23 जून को अपनी सहेली और एक दोस्त के साथ घूमने के लिए पुष्कर गई थी। वहां एक गेस्ट हाउस में ठहरे तभी रात को 1 बजे ध्रुव नाम का लड़का भी आ गया। इसके बाद पीड़िता उसकी सहेली व दोनों युवकों ने मिलकर शराब पार्टी की, दोस्तों ने उसे भी जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद देर रात जब युवती को होश आया। तब शरीर पर कपड़े नहीं थे।पीड़िता का आरोप है कि कमरे में मौजूद उसकी सहेली के मोबाइल फोन से ध्रुव आपत्तिजनक वीडियो बना रहा था। सहेली और दूसरा दोस्त वहीं मौजूद थे। पीड़िता के एतराज जताने पर उसकी सहेली ने उसके हाथ कसकर पकड़ लिए। तब ध्रुव ने फिर से अश्लील हरकत करना शुरु कर दिया। झगड़ा बढ़ने पर ध्रुव ने पीड़िता को धक्का देकर गिरा दिया। उसने चिल्लाना शुरु किया। इस बीच कमरे में हंगामा बढ़ने पर गेस्ट हाउस संचालक ने चारों युवक युवती को बाहर निकाल दिया। इसके बाद वे लोग जयपुर आ गए।