Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

Old Pension Scheme: पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

#vijaybandhulive #oldpensionscheme #newpensionscheme Old Pension Scheme: उत्तर प्रदेश के बरेली में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया. कर्मचारियों ने कहा की हमारी मांगों को लंबे समय से अनदेखा किया जा रहा है. यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अटेवा के बैनर के नीचे रथ यात्रा के मध्याम से कर्मचारियों को जगरूक किया जा रहा. बरेली मानसिक चिकित्सालय पर कर्मचारी नेता प्रेमशंकर की अध्यक्षता में रथ यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया. यहां युवा कर्मचारियों के साथ ही शिक्षकों ने भी हिस्सा लिया. सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. ट्रेड यूनियन फेडरेशन के महामंत्री संजीव मेहरोत्रा ने कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल किया जाना चाहिए. अगर, यह जल्द बहाल नहीं की गई, तो कर्मचारी सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे. इसके साथ ही हड़ताल की चेतावनी दी. बोले, कर्मचारियों की मांगों को लंबे समय से अनदेखा किया जा रहा है. उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी पर भी चिंता जाहिर की. बोले, सरकारी विभाग, और कंपनियों को बेचा जा रहा है. इससे युवाओं के साथ ही कर्मचारियों को फिक्रमंद होना चाहिए. कर्मचारी नेता सलीम अहमद,अंचल अहेरी,गीता शांत अमीर खान ने भी पुरानी पेंशन बहाल की मांग की. इस दौरान मानसिक चिकित्सालय के मत्री इंद्र कुमार,सुरेश,नरेंद्र पाल,राकेश कुमार, हरिओम बलबीर सिंह रुचिका वर्मा, प्रियंका,फूलवती, बरेली कालेज के डॉक्टर पंकज यादव, बृज भूषण शर्मा आदि ने भी कर्मचारियों के मुद्दे रखे. Prabhat Khabar UP is a subdomain of Prabhat Khabar. Prabhat Khabar is the Leading Newspaper of Jharkhand, Bihar and West Bengal established in 1984. For Real-time News updates log on www.prabhatkhabar.com or follow us latest UP News https://www.prabhatkhabar.com/state/up Twitter:   / prabhatkhabarup   Facebook:   / upprabhatkhabar