गौरतलब है कि उत्तराखंड पार्टी इकाई ने उत्तराखंड के सभी सांसदों को देहरादून में होने वाली विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं.आपको बता दें कि कल यानी रविवार को उत्तराखंड के बीजेपी अध्यक्ष मदन कौशिक ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा था कि विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री के चेहरे का एलान कर दिया जाएगा. रविवार को ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के घर उत्तराखंड में सरकार बनाने को को लेकर महत्वपूर्ण बैठक भी हुई थी. इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और संगठन महासचिव बीएल संतोष भी मौजूद थे. गृहमंत्री अमित शाह के यहां से निकलकर उत्तराखंड बीजेपी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री निशंक के घर पर जुटे. बैठक से निकल कर मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर धामी ने कहा, "मीटिंग में सबसे चर्चा हुई है. हमारी प्रचंड बहुमत की जीत प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हुई है. जो भी आलाकमान फैसला लेगा उससे सभी सहमत होंगे." 🔴Watch ABP News Live 24/7 • ABP NEWS LIVE: Iran US Israel War News LIV...