एलबीएस कालेज हल्दूचौड़ : छात्रसंघ चुनाव के बाद फायरिंग ने किया रंग में भंग

एलबीएस कालेज हल्दूचौड़ : छात्रसंघ चुनाव के बाद फायरिंग ने किया रंग में भंग

लालबहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय हल्दूचौड़ में उस समय अफरा तफरी मच गई जब छात्र संघ चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न होने और विजय प्रत्याशियों को शपथ दिलाने के बाद वहाँ पहुचे दो युवक ने हवाई फायरिंग कर दी। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को दो शॉट गन सहित गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सचिव पद के प्रत्याशी के समर्थन में आए हुए थे और उसके प्रत्याशी के हार जाने के बाद बौखलाहट में उन्होंने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे हालांकि पुलिस ने दोनों युवकों को बमुश्किल युवको को बंदूक सहित पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों के हथियार लाइसेंस ही थे और कॉलेज परिसर में लेकर पहुंच गए थे वही पुलिस क्षेत्राधिकारी राजीव मोहन का कहना है कि दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके बंदूक को जप्त कर आगे की कार्यवाही की जा रही है।