दीवार गिरने से पांच की मौत दो घायल एंकर -उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया हैl यहां बंदरों ने दीवार हिला दी जिससे एक ही परिवार के सोए हुए 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 2 घायल हो गए l मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को संज्ञान में लेते हुए पीड़ित परिवार को ₹400000 की सहायता देने की घोषणा की है l Vo-शाहजहांपुर की कोतवाली अंतर्गत मोहल्ला वाजिद खेल में शबनम का परिवार रह रहा था l आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार में शबनम के पति की मृत्यु 2 साल पहले हो चुकी थी l कल रात पंखा खराब हो जाने की वजह से यह लोग आंगन में लेट गए l सुबह बंदरों के झुंड ने जर्जर दीवार को हिला दिया जिससे दीवार इन के ऊपर गिर गई l इस हादसे में शबनम, रूबी, शोएब, चांदनी ,शहबाज की मृत्यु हो गईl जबकि परिवार के दो अन्य राहिल और साहिल घायल हो गए l जिन्हें इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है l इस घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों एवं समाजसेवी संगठनों ने पहुंचकर परिवार के लोगों को सांत्वना दी l 8 लोगों के इस परिवार में अब केवल 3 लोग जीवित बचे हैं l प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्य योगी नाथ ने परिवार की आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ₹400000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है l जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने इस संबंध में जानकारी दी वही परी नमकीन के मालिक बिन अग्रवाल जी ने मृतक के परिवार को ₹21000 रुपये आर्थिक मदद दी। बाइट -इंद्र विक्रम सिंह जिलाधिकारी बाइट- एहसान पड़ोसी बाइट- साहिल धायल बच्चा बाइट- विनय अग्रवाल