tvup  08 01 16 7 बस्ती:-अपनी ही सरकार पर निशाना

tvup 08 01 16 7 बस्ती:-अपनी ही सरकार पर निशाना

बस्ती:-------tvup,in बस्ती:- समाजवादी पार्टी की यूपी महिला आयोग की सदस्या सुमन सिंह ने आज जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। घंटो महिला बैरको में जाकर निरीक्षण करने के बाद बाहर आई सुमन सिंह मीडिया से मुखातिब हुई तो वे अपनी ही सरकार के कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया। सुमन सिंह ने कहा कि वे महिलाओ बैरको में जाकर कई महिला कैदियो से बातचीत की तो उन्हे लगा कि काफी तादात में निर्दोष महिलाओ को जबरन फंसा कर जेल में डाल दिया गया है। दो महिलाओ का जिक्र करते हुये सुमन सिंह ने पुलिसिया विवेचना को कटघरे में खड़ा करते हुये कहा कि उन्हे बताया गया कि दोनो महिलाएं छठ पर्व मनाने के लिये बस्ती आई थी जिनको रेलवे स्टेशन से पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया जब कि उनके पास पुलिस ने कुछ भी बरामद नहीं किया था। जाहिर सी बात है सपा सरकार की इस नुमांइदी ने आज पुलिस के रवैये को हकीकत से देखा और जाना तो उस दर्द को वे अपनी जुबां तक भी लाने से रोक नहीं पाई। इतना ही नहीं सुमन सिंह ने महिला कैदियो के केसो की फाईल को तलब करते हुये सख्त चेतावनी भी दी है कि अगर जांच में अधिकारियों की गलती पाई गई तो उनके खिलाफ वे कार्यवाही के लिये शासन को अवगत करायेंगी। महिला आयोग के सदस्या का आज बस्ती की जेल में सच से सामना हुआ तो उन्हे भी लगा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हालत और पुलिस के कार्य करने की प्रक्रिया कितनी पारदर्शी है उसका अंदाजा इन सजायाफता महिला कैदियो को देखकर सहज ही लगाया जा सकता है। खैर जेल के अंदर बंद निर्दोष महिला कैदियो को महिला आयोग की यह सदस्या न्याय दिला पाती है या नहीं यह तो आने वाला वक्त है बतायेगा क्यो कि न्यायिक प्रक्रिया कितनी लंबी चलती है इस बात को तो सभी जानते हैं।