UKSSSC पेपर लीक और भर्ती घोटाले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौड़ी में प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी शामिल रहे। इनका कहना है कि एक तरफ पढ़े लिखे युवा मेहनत कर नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं वहीं बैक डोर से भर्तियां की जा रही है जो युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। ऐसे में इन धांधलियों की सीबीआई से जांच करवाने की मांग उठ रही है। उधर कर्णप्रयाग में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भर्तियों में हो रही गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन किया। ये भी देखें : • Video