राजस्थान के दो सपूत अफ्रीका के कांगो में शहीद, संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में थे शामिल संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के अफ्रीका के कॉन्गो मिशन में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) के दो जवान मंगलवार को हिंसक प्रदर्शन के दौरान शहीद हो गए। ये दोनों जवान राजस्थान के निवासी है। शहीद जवान हैड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह और #हैड_कांस्टेबल_सांवला_राम_विश्नोई हैं। इनमें हैड कांस्टेबल सांवला राम विश्नोई #बाड़मेर_गुढ़ामलानी और #हैड_कांस्टेबल_शिशुपाल_सिंह_सीकर के रहने वाले हैं। यह जानकारी सीमा सुरक्षा बल ने अपने ट्वीटर हैडल पर दी है।