अनुष्का और विराट शादी के बाद हनीमून के लिए रोम गए हैं। शादी की तस्वीरों के बाद अब दोनों की हनीमून की फोटो सामने आई है। तस्वीर शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, 'In heaven, literally'। अनुष्का और विराट ने ब्लू कलर की जैकेट और टोपी लगा रखा है। अनुष्का के हाथों में मेहंदी लगी है और सगाई की अंगूठी भी नजर आ रही है। अनुष्का के तस्वीर शेयर करते ही कुछ ही देर में ये वायरल हो गई।आइए आगे की स्लाइड्स में हम आपको दिखाते हैं ऐसे ही दूसरे स्टार्स की हनीमून की तस्वीरें जो तेजी से वायरल हुईं। जहीर की शादी के करीब 15 दिनों के अंदर ही विराट ने भी शादी रचा ली है। एक तरफ सोशल मीडिया पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की तस्वीरों और वीडियोज की बरसात हो रही है, वहीं दूसरी तरफ जहीर खान मालदीव की खूबसूरत वादियों में अपनी बेगम साहिबा के साथ हनीमून के लिए पहुंचे। सागरिका घाटगे लगातार अपनी जिंदगी के इन खूबसूरत पलों को अपने फैन्स के साथ शेयर किया। टीवी कॉमेडियन भारती सिंह ने हर्ष लिंबाचिया से गोवा में शादी की। शादी के दिन ही रिसेप्शन पार्टी भी हुई। हर्ष और भारती गोवा में हनीमून के लिए पहुंचे। भारती ने अपने हनीमून की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। तस्वीरों में भारती और हर्ष बीच के किनारे मस्ती कर रहे हैं। भारती मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और शॉर्ट्स में हर्ष के साथ बालू पर फुटप्रिंट बना रही हैं। दोनों शादी के बाद बेहद खुश हैं और इन खुशियों को अपने फैंस के साथ शेयर किया। साउथ फिल्म के सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे नागा चैतन्य और टॉलीवुड एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादी रही। दोनों 6 अक्टूबर को गोवा में एक दूसरे के हुए। इस कपल ने दो बार शादी की थी, एक बार हिंदू रीति रिवाज से और दूसरी बार कैथोलिक अंदाज में। शादी के बाद समांथा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें डाली, जिसे देखकर लग रहा है कि ये कपल अपनी जिंदगी का सबसे कीमती पल फुल एंजॉय किया। टीवी की फेमस जोड़ी आशका गोराड़िया और ब्रेंट गोबल शादी के बाद आगरा पहुंचे। आशका ने अपने यादगार पलों की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें से एक तस्वीर ताजमहल की है, जो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई। दुनिया भर में मोहब्बत की मिसाल के रूप में मशहूर ताजमहल के सामने ये जोड़ा एक-दूसरे की आंखों में आंखें डालता हुआ नजर आया। आशका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इस तस्वीर को शेयर किया। लाल रंग की साड़ी में आशका की खूबसूरती और निखर कर सामने आ रही है तो उनके हसबैंड ब्रैंट काले शेरवानी में हैंडसम लग रहे हैं।