#Hardoi #Hemp #Khushinagar इन दिनों यूपी में माफियाओं की शामत आ गई है... लगातार पुलिस माफियाओं पर शिकंजा कसता जा रहा है... लगातार यूपी के कई जिलों में पुलिस गांजा के तस्करों को गिरफ्तार कर रही है.... इसी कड़ी में हरदोई की कछौना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 20 किलो गांजा बरामद किया है... यह गांजा कन्नौज- रायबरेली से लाकर यहां बेची जाती थी... बरामद किए गए गांजे की कीमत लगभग 3 लाख रुपये है... पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है... मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि कुछ दिनों पहले सुरसा पुलिस ने गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया था और जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल यादव और सीओ बघौली विकास जायसवाल के नेतृत्व में टीम को लगाया गया था... इसी बीच कछौना पुलिस ने चेकिंग के दौरान कामीपुर रोड पर एक बाइक पर तीन लोगों को आते देखा... पुलिस को देखकर ये तीनों पीछे मुड़कर भागने लगे तो पुलिस को आशंका हुई और पुलिस ने दौड़ाकर इन लोगों को पकड़ा... जब तीनों को पकड़ने के बाद जांच की गई तो इन तीनों के पास से लगभग 20 किलो गांजा जो 3 बोरियों में था उसे बरामद किया गया... एसपी के मुताबिक ये लोग दूसरे जिलों से गांजा लाकर यहां पर बिक्री करते थे... उन्होंने यह भी बताया जो ओड़ीशा से ट्रक आते हैं उनके चालकों के जरिए तस्करी करके गांजा लाया जाता था और उनसे ये लोग खरीद कर ऊंचे दाम पर बेचते हैं... Check out our latest playlists for daily news updates https://bit.ly/3JOrVh0 https://bit.ly/3Diizb0 https://bit.ly/3IMwnf9 To Subscribe on Youtube: https://bit.ly/PunjabKesariUP Follow us on Twitter : / upkesari Like us on FB: / upkesari