सिवान में बीते दिनों लगभग एक सप्ताह पूर्व 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है जिससे मानवता शर्मशार हो गयी है ज्ञात हो कि गोरेयाकोठी प्रखंड लीलारू पंचायत के गोपालपुर निवासी अखिलेश कुमार साह ने गोपालपुर के ही 55 वर्षीय सेराज साई पर दुष्कर्म करने का गम्भीर आरोप लगाया है आपको बता दे कि जब इस घटना की जानकारी समाजसेवी जीवन यादव को मिली तो वह अपने टीम के साथ पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुच गए । और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनको को आर्थिक रूप से मदद पहुचाया। पीड़िता के मन से भय खत्म कर परिवार वालो से उसकी की पढ़ाई लिखाई जारी रखने की बात कही,और बच्ची की पढ़ाई लिखाई से लेकर अन्य जरूरतों को पूरा करने की जिम्मेवारी खुद अपने ऊपर लीया हैं। घटना के प्रति उन्होंने नाराजगी करते हुए कहा कि 8 वर्षिय बच्ची के साथ जो घटना हुई है इसकी जितना भी निंदा की जाए कम है बच्ची इस घटना के बाद काफी डरी सहमी हुई है जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपित शख्स को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कीया है वही उन्होंने कहा कि समाज मे इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले हैवानों कें उपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वही स्थानीय वार्ड सदस्य के पुत्र मुकेश कुमार साह ने रिश्ते में खुद पीड़िता की मामा बताया और इस मामले में स्थानीय थाना पुलिस के प्रति नाराजगी जाहिर किया है वही उन्होंने कहा घटना के लगभग 10 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपित शख्स पुलिस के पकड़ से बाहर है जिसको लेकर उन्होंने जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों से इस मामले में जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है