#EngvsSA T20 का सबसे बड़ा रोमांचक मैच! || Best T20 Match Ever in Cricket History ||

#EngvsSA T20 का सबसे बड़ा रोमांचक मैच! || Best T20 Match Ever in Cricket History ||

टी-20 क्रिकेट में ज्यादातर मैच रोमांचक होते है। कई मैच के नतीजे अंतिम गेंद तक रहते है। ऐसा हम पिछले कुछ दिनों से देख भी रहे है। पहले भारत-न्यूज़ीलैण्ड टी-20 सीरीज में दो मैच लगातार अंतिम गेंद पर टाई हुए और उनका नतीजा सुपर ओवर में निकला। अब ऐसा ही कुछ इंग्लैंड और अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 श्रृंखला में देखने को मिल रहा है। आपको बता दें इंग्लैंड और अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले दोनों मैच का फैसला अंतिम गेंद पर हुआ है। पहले मैच में जहां अफ्रीका ने अंतिम गेंद पर जीत दर्ज की। वहीं दूसरे मैच में भी फैसला अंतिम गेंद पर हुआ। लेकिन इस बार इंग्लैंड ने जीत दर्ज की। अब सीरीज का अंतिम और खिताबी मुकाबला 16 फरवरी को खेला जाएगा। क्रिकेट फैन्स को उस मैच में भी ऐसा ही रोमांच देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को डरबन के किंग्समीड मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 202 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीका की टीम मात्र दो रन से हार गई। इस मैच के हीरो मोइन अली और क्विंटन डीकॉक रहे। दोनों ने अपनी-अपनी टीम के लिए ताबड़तोड़ पारी खेली। इस मैच में कुल 28 छक्के.. जिसमें 4-5 बार तो गेंद बाहर सड़क से उठा के लानी पड़ी..इससे आप अंदाजा लगा सकते होंगे की कितना शानदार मैच हुआ होगा। Khabaractive.com एक ऑनलाइन हिंदी समाचार website है.. जुड़ें सही और सटीक खबरों के लिए सिर्फ खबर एक्टिव यूट्यूब चैनल के साथ. राजनीती, खेल, मनोरंजन और अन्य ख़बरों के लिए सब्सक्राइब करें... Facebook Page:   / khabaractive   Twitter ID:   / khabaractive   Website: http://khabaractive.com/