President Election: OP Rajbhar, Shivpal Yadav CM Yogi के Dinner में पहुंचे, Akhilesh Yadav को झटका! Raja Bhaiya समाजवादी पार्टी के गठबंधन कुनबे में चुनाव के बाद से ही चल रही आंतरिक कलह अब लखनऊ के कालिदास मार्ग वाली सड़क पर आ गई है। एसपी और बीजेपी की ओर चल रही रार में अखिलेश यादव के गठबंधन साथियों ने अब बीजेपी का समर्थन करने का फैसला कर लिया है। रार के सूत्रधार समाजवादी पार्टी के कर्ताधर्ता रहे शिवपाल सिंह यादव हैं। मांझी की नाव में दूसरा चप्पू ओपी राजभर का है, जो अपने 6 विधायकों के साथ अब बीजेपी का हिस्सा बन गए हैं। दोनों नेताओं के बीजेपी को समर्थन करने का अनौपचारिक ऐलान कुंडा के महाराज रघुराज प्रताप सिंह ने किया है। रघुराज प्रताप सिंह वही जिन्होंने विधानसभा चुनाव के वक्त ये कह दिया था कि ना अखिलेश की सरकार बन रही है, और ना मैं बनने दूंगा। दरअसल समाजवादी पार्टी के यूपी का चुनाव हारने के बाद से ही शिवपाल यादव अखिलेश से नाराज थे। भरी विधानसभा में शिवपाल ने कहा था कि अगर अखिलेश ने मेरी बात मानी होती तो आज ये लोग वहां बैठे होते। शिवपाल सा हाल ओमप्रकाश राजभर का भी हुआ था, जिन्हें ना अखिलेश मिलने बुला रहे थे और ना मीटिंग में। इसी बीच दिल्ली में राष्ट्रपति का चुनाव तय हुआ तो बीजेपी ने हर बार की तरह इस बार भी मौका नहीं छोड़ा। सेकंड चैनल से शिवपाल और राजभर से संपर्क शुरू हुए। कहा जाता है कि सूत्रधार खुद जनसत्ता दल के अध्यक्ष और यूपी के शक्तिशाली विधायक रघुराज प्रताप सिंह बने। तमाम मीटिंग्स में खुद को इग्नोर किए जाने से नाराज राजभर ने मीडिया में जमकर अखिलेश का विरोध किया। ये भी कहा कि यशवंत सिन्हा के लखनऊ आने पर भी उन्हें या किसी अन्य दल के लोगों को नहीं बुलाया गया। #presidentelection #oprajbhar #shivpalyadav About Navbharat Times Youtube Channel: नवभारत टाइम्स Newspaper Official Channel, which covers all Up-to-date Coverage on the Latest Top News Stories, Sports, Business, Entertainment, Politics and More. Navbharat Times नवभारत टाइम्स भारत की सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज़, जहाँ आप देश-दुनिया, खेल, मनोरंजन और धर्म-संस्कृति से जुड़ीं हर खबरें सबसे पहले पाते हैं। इसके साथ ही सम-सामयिक मुद्दों लेखकों और हमारे पाठकों के बीच संवाद उनके विचार के रूप में सामने आते हैं। ------------------------------------------------------------------------------------------------------- Official Website : https://navbharattimes.indiatimes.com/ Facebook: / navbharattimes Twitter: / navbharattimes Official NBT App: https://play.google.com/store/apps/de...