यूकेएसएसएससी की विभिन्न परीक्षाओं में चयनित हुये अभ्यर्थियों की नियुक्ति का मामला अभी भी लंबित है। सरकार और आयोग की ओर से महज आश्वासन के कुछ नहीं मिल रहा है। इस बीच चयनित अभ्यर्थियों ने आयोग के अध्यक्ष से लेकर उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से फिर मुलाकात की है। चयनित अभ्यर्थियों का कहना है कि आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि सरकार ने स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा के अलावा दूसरी परीक्षाओं में अनियमितता की आशंका को लेकर एक जांच समिति का गठन किया है। ये समिति इस वक्त जांच कर रही है। समिति की रिपोर्ट आते ही नियुक्ति के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। इस बीच आज चयनित अभ्यर्थियों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात की है। चयनित अभ्यर्थियों के मुताबिक सीएम ने कहा है कि जांच समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट सार्वाजनिक करेगी और इसके बाद आयोग नियुक्ति के संबंध में फैसला लेगा। सीएम फिर दोहराया है कि ईमानदारी से भर्ती परीक्षा में पास हुये अभ्यर्थियों का सरकार अहित नहीं होने देगी। इस मुलाकात के बाद चयनित अभ्यर्थियों का क्या कहना है सुनिए- यूकेएसएसएससी परीक्षा, यूकेएसएसएससी भर्ती अपडेट, uksssc चयनितों को नियुक्ति कब, uksssc bharti ghotala update, uksssc bharti ghotala matter, uksssc bharti update till now, सीएम से मिले चयनित अभ्यर्थी, uksssc niyukti में कितना और इन्तजार, चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति कब, selected student meets CM dhami, what will CM dhami do for uksssc students, uttarakhand ki uksssc bharti, uttarakhand uksssc exam, Uksssc Paper Scam, Uksssc Paper Leak, Follow us: Facebook: / jaibharattv instagram : / jaibharattv YouTube: / jaibharattv Twitter: / jaibharattv Jai Bharat Tv Website: https://www.jaibharattv.com