अमेरिकी कांग्रेस सदस्य इल्हान उमर वैसे तो अपने बयानों के चलते हमेशा चर्चा में रहती है। इनके बयानों में पाकिस्तानपरस्ती की साफ झलक दिखती है। इसी कड़ी में इल्हान उमर की चर्चा एक बार फिर से तेज हो गई है। दरअसल, हाल ही में उनकी तरफ से पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी कि POK का दौरा किया है। वहीं उनके इस दौरे पर भारत ने सख्त ऐतराज जताया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने उस दौरे को क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन बता दिया है। Niyaz Uma