उत्तराखंड के चमोली के थराली और घाट ब्लॉक में.. तड़के बादल फटने से 10 दुकानें, कई मवेशी और कई वाहन बह गए... मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे तक 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है... इसे देखते हुए पिथौरागढ़ और नैनीताल के स्कूलों में आज छुट्टी घोषित की गई है... बादल फटने से चारधाम यात्रा मार्ग बार-बार अवरुद्ध हो रहे हैं... उधर, पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में एक महिला के उफनते नाले में गिरने से मौत हो गई..थराली में तड़के करीब तीन बजे बादल फटने से कई मवेशी, 10 दुकानें, और कई वाहल बह गए... इस घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं हैं... लेकिन इस तबाही से लाखों का नुकसान हो गया है...इस बीच घाट ब्लॉक में बादल फटने से कुंडी गांव में 5 परिवार बेघर होने और पशुओं के गौशाला में दबने की सूचना मिली है। Follow us: YouTube: / firstindiatv Facebook: / 1stindianews Website: http://www.firstindianews.com/ Twitter: / 1stindianews