#Rahul_will_succeed_like_Indira_and_Rajeev http://dblive.tv/ http://www.deshbandhu.co.in/ क्या #राहुल_गांधी कांग्रेस की डगमगाती नैया को संभाल पाएंगे...क्या राहुल के नेतृत्व में #कांग्रेस फिर से देश की सबसे मजबूत पार्टी बनकर उभरेगी...जैसे कभी इंदिरा और राजीव गांधी के समय में हुआ करती थी...इन सवालों का जवाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने दिया है...शिंदे का मानना है कि राहुल भी इंदिरा गाँधी और राजीव गांधी की तरह कांग्रेस में नया युग लेकर आएंगे...और #BJP के कांग्रेस मुक्त भारत के सपने को चकनाचूर करेंगे #Rahul_Gandhi की ताजपोशी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि...अब वक्त आ गया है कि पार्टी की कमान राहुल को सौंपी जाए...उन्होंने कहा कि...कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं ने राहुल के नेतृत्व पर भरोसा जताया है...बीजेपी के जरिए राहुल गांधी पर उठाए गए सवालों पर कांग्रेस नेता ने कहा कि...बीजेपी के नेता पहले इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाया करते थे...यहां तक कि बीजेपी इंदिरा गांधी को ‘गूंगी गुड़िया’ कहती थी...साथ ही राजीव सरकार की नीतियों का भी मजाक उड़ाया करती थी...लेकिन जैसे-जैसे देश का विकास होने लगा, तो उन लोगों ने भी इंदिरा गाँधी को ‘आयरन लेडी’ और ‘दुर्गा’ की संज्ञा दी...इसी तरह कंप्यूटर क्रांति के लिए भी राजीव गांधी को सराहा गया....सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि...इंदिरा और राजीव गांधी की तरह ही राहुल गांधी पार्टी और देश का नेतृत्व करने में पूरी तरह सक्षम हैं. पार्टी के संविधान का पालन करते हुए वो जनता की अपेक्षाओं को जल्द ही पूरा करेंगे...आपको बता दें कि मौजूदा समय में राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने की अटकलें जोरों पर हैं...कहा जा रहा है कि दीवाली तक राहुल को पार्टी की कमान सौंप दी जाएगी... चैनल सब्सक्राइब करें: / @dblive