नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के बाद बीजेपी के साथ जेडीयू की अप्रत्यक्ष रूप से तकरार सामने आई है. इस बार मोदी सरकार में जेडीयू ने कोई भी मंत्री पद नहीं लिया है. इसके बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में जताया कि पार्टी बीजेपी से नाराज है. उन्होंने कहा, मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि हम 3 सीटों की मांग कर रहे हैं जो सरासर गलत है.