मध्य प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां लगातार तेज हो रहीं हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों चुनावी चौसर बिछाने में व्यस्त हैं। इसी बीच कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से विधायक संजय पाठक अनूठा प्रयोग करते हुए चर्चा में आ गए हैं। दरअसल पाठक ने चुनाव से पहले अपने क्षेत्र में वोटिंग करवाई। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए जनमत संग्रह करवाया। जनमत संग्रह के लिए कुल 1 लाख 37 हजार 55 वोट डाले गए थे। मतगणना के दौरान विजयराघवगढ़ की जनता ने हां विकल्प पर 1 लाख 3 हजार 203 वोट दिया जबकि ना के विकल्प पर 30 हजार 82 वोट दिए गए। जबकि 3767 वोट निरस्त घोषित किए गए। #sanjaypathak #shivrajsinghchauhan #mpelection #madhyapradeshelection #assemblyelection2023 #mpnews #election2023 #electioncommission #latestnews #kamalnath #congress #bjpvscongress #election2024 #bjp #ladlibahanayojna #narrotammishra About the channel भारत में लोगों की दिलचस्पी जिन विषयों में सबसे ज्यादा है, उनमें सबसे ऊपर राजनीति है। और Politics का केंद्र बिन्दु चुनाव हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में चुनाव किसी त्योहार से कम नहीं होता। देश में हर समय कहीं ना कहीं Election होते हैं और ये Election देश की सियासत में अपने अपने तरह से हलचल पैदा करते हैं। चुनावों के जरिए ही लोग अपनी पसंद की सरकार चुनते हैं,जो उनके भविष्य का निर्धारण करती हैं। ये चैनल यानि चुनाव आजतक पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव और बड़ी नगरपालिकाओं के चुनाव से लेकर लोकसभा चुनावों तक, देश में होने वाले हर इलेक्शन से जुड़ी खबरें ना केवल सबसे पहले आपको देगा बल्कि विश्लेषण भी करेगा, और पारदर्शी तरीके से हर वो जानकारी मुहैया कराने की कोशिश करेगा, जिससे आप सही फैसला कर सकें।