भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हेरोइन तस्करी मामले में अब कई खुलासे होने बाकी हैं विभिन्न एजेंसियां लगातार संदिग्धों से पूछताछ कर रही हैं और अन्य सुराग जुटाने में लगी हुई है गौरतलब रहे कि भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक 270 करोड़ की हेरोइन पकड़ी गई थी। इस मामले में बीएसएफ और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दो संदिग्धों को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ा। जामसर थाने में एमसीडी सहित है विभिन्न एजेंसियां पूछताछ कर रही थी। सूचना मिली है कि दोनों को जोधपुर जांच के लिए भेजा गया है दोनों गिरफ्तार युवक के पंजाब के बताए जा रहे हैं