फिल्म अभिनेता सुधांशु पांडे ने उनका सिंगल तेरी अदा को मुंबई में लॉन्च किया है। इसके जरिए एक बार फिर सुधांशु गायक बने हैं। सुधांशु पांडे ने कहा कि उनका एक एलबम बहुत पहले आ चुका है, जिसमें से चार गाने सुपरहिट थे और उन्होंने उस एलबम के उन गानों पर 15000 से ज्यादा लोगों के सामने लाइव परफॉर्म भी किया था लेकिन उन्हें फिल्मों में करियर बनाना था। जिसके चलते उन्होंने गाने की ओर कभी ध्यान नहीं दिया था। लेकिन समय बीतता गया और कई दोस्तों के कहने पर और कई पार्टियों में गाने पर लोग उनसे कहा करते थे कि आपको गाना चाहिए। जिसके चलते उन्होंने इसे ईश्वर का आदेश माना और जिसके बाद उन्होंने तेरी अदा गाने को लॉन्च किया।