भारतीय लिमिटेड ओवर टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा को उनकी लंबी पारियों के लिए जाना जाता है। रोहित अपनी पारी की शुरुआत काफी धीमी करते है, लेकिन जब वह लय पकड़ लेते हैं तो बड़ा स्कोर खड़ा कर देते हैं। रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट की एक पारी में सबसे अधिक 264 रन बनाने का रिकॉर्ड है। वहीं इसी फॉर्मेट में रोहित के नाम सबसे अधिक तीन दोहरे शतक भी दर्ज हैं। देखिए पूरी खबर...