पुलवामा मुठभेड़ में ढेर हिजबुल के दो आतंकी, मुठभेड़ स्थल पर राष्ट्रविरोधी तत्वों का उत्पात

पुलवामा मुठभेड़ में ढेर हिजबुल के दो आतंकी, मुठभेड़ स्थल पर राष्ट्रविरोधी तत्वों का उत्पात

पुलवामा। पुलवामा में सेना ने आतंकियों के खात्मे के लिए चलाया ऑपरेशन ऑल आउट 2 अब सफल होता जा रहा है। पुलवामा में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 हिजबुल के आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे गए आतंकियों से भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारूद बरामद हुए हैं। आतंकियों की पहचान पुलवामा के लियाकत और बिजबेहरा के वाजिद के रूप में हुई है। मुठभेड़ स्थल के पास राष्ट्रविरोधी तत्वों ने उत्पात मचाते हुए सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी की। जवाबी करवाई करते हुए सिक्योरिटी फोर्सेज ने आंसू गैस के गोले दागे। हिंसक घटनाओं के चलते इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। दरअसल सिक्योरिटी फोर्सेज ने सूचना के आधार पर पुलवामा के तीकून में कासो चलाया। अपने आप को घिरते देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभालते हुए फायरिंग की, जिसमे दो आतंकियों को मार गिराया गया। घटना के बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन चलाया है। इससे पहले सेना ने त्राल में जैश-ए-मोहम्मद के एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मौत के घाट उतार दिया था। सुरक्षाबलों ने नवंबर महीने में कम से कम 10 आतंकियों को मार गिराया है. इस दौरान सुरक्षाबलों को स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शनों का भी सामना करना पड़ा है.