बांग्लादेश प्रीमियर लीग(बीपीएल) में एक बार फिर विंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का तूफान देखने को मिला। गेल ने ढाका स्टेडियम में फाइनल मैच में रंगपुर राइडर्स की तरफ से खेलते हुए ढाका डायनामेट्स के खिलाफ 69 गेंदों में नाबाद 146 रनों की शतकीय पारी खेली।