मौर्य वंश का सम्पूर्ण इतिहास जानकार चौंक जाओगे। A BRIEF HISTORY OF MAURYA DYNASTY

मौर्य वंश का सम्पूर्ण इतिहास जानकार चौंक जाओगे। A BRIEF HISTORY OF MAURYA DYNASTY

मौर्य साम्राज्य का इतिहास | चंद्रगुप्त मौर्य | Maurya Empire History In Hindi | Maurya Dynasty मौर्य राजवंश (322-185 ईसापूर्व) प्राचीन भारत का एक शक्तिशाली राजवंश था। मौर्य राजवंश ने 137 वर्ष भारत में राज्य किया। इसकी स्थापना का श्रेय चन्द्रगुप्त मौर्य और उसके मंत्री चाणक्य (कौटिल्य) को दिया जाता है। यह साम्राज्य पूर्व में मगध राज्य में गंगा नदी के मैदानों (आज का बिहार एवं बंगाल) से शुरु हुआ। इसकी राजधानी पाटलिपुत्र (आज के पटना शहर के पास) थी। चन्द्रगुप्त मौर्य ने 321 ईसा पूर्व में इस साम्राज्य की स्थापना की और तेजी से पश्चिम की तरफ़ अपना साम्राज्य का विस्तार किया। उसने कई छोटे-छोटे क्षेत्रीय राज्यों के आपसी मतभेदों का फायदा उठाया जो सिकन्दर के आक्रमण के बाद पैदा हो गये थे। 316 ईसा पूर्व तक मौर्यवंश ने पूरे उत्तरी पश्चिमी भारत पर अधिकार कर लिया था। चक्रवर्ती सम्राट अशोक के राज्य में मौर्यवंश का वृहद स्तर पर विस्तार हुआ। सम्राट अशोक के कारण ही मौर्य साम्राज्य सबसे महान एवं शक्तिशाली बनकर विश्वभर में प्रसिद्ध हुआ। मौर्य राजवंश के शासकों की सूची सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य – 321-298 ईसा पूर्व (24 वर्ष) सम्राट बिन्दुसार मौर्य – 298-271 ईसा पूर्व (28 वर्ष) सम्राट अशोक महान – 269-232 ईसा पूर्व (37 वर्ष) कुणाल मौर्य – 232-228 ईसा पूर्व (4 वर्ष) दशरथ मौर्य –228-224 ईसा पूर्व (4 वर्ष) सम्प्रति मौर्य – 224-215 ईसा पूर्व (9 वर्ष) शालिसुक मौर्य –215-202 ईसा पूर्व (13 वर्ष) देववर्मन मौर्य– 202-195 ईसा पूर्व (7 वर्ष) शतधन्वन् मौर्य – 195-187 ईसा पूर्व (8 वर्ष) बृहद्रथ मौर्य 187-185 ईसा पूर्व (2 वर्ष)