#FarrukhKhan#BHU#ramayana# देश में एक तरफ जहां कुछ लोग राम के नाम पर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक ऐसा व्यक्ति है जो लोगों को राम के नाम पर जोड़ने का काम कर रहा है. नाम है फारुख खान और वह रामायण पर प्रवचन करते हैं. इसी वजह से लोग उन्हें 'फारुख रामायणी' कह कर पुकारते हैं. वह साम्प्रदायिक सद्भाव का एक ऐसा चेहरा हैं जिसमें असली भारत नजर आता है. हैरानी की बात है कि राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में रहने वाले फारुख रामायणी पिछले 35 साल से संगीतमय रामकथा करते आ रहे हैं और वे अब तक देश के विभिन्न हिस्सों में 300 से अधिक स्थानों पर रामकथा कर चुके हैं. पांच वक्त के नमाजी फारुख कहते हैं कि राम तो उनके रोम रोम में बसते हैं. जबकि वे रामकथा नोट कमाने के लिए नहीं बल्कि लोगों को जोड़ने के लिए करते हैं. हैरानी की बात है कि जहां फारुख रामकथा करते हैं वहां हर रोज सैकड़ों लोग पहुंचे हैं और रामकथा का भरपूर आनंद उठाते हैं. मुस्लिम परिवार में जन्मे फारुख खान रामायण में कुछ ऐसे रमे की फारुख रामायणी बन गए. वह पिछले 35 सालों से राम कथा कर रहे हैं. वह भी कुछ इस अंदाज में कि सुनने के लिए हजारों की भीड़ उमड़ आती है. हर दिन घंटों रामायण पाठ करते हैं. वेद और गीता समेत तमाम ग्रंथों पर धाराप्रवाह बोलते हैं, लेकिन कभी भी अपनी पांच बार की नमाज नहीं छोड़ते. हालांकि एक मुस्लिम का रामायण पाठ पढ़ना हर किसी को नहीं पचा. कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन फारुख रामायणी अपने कर्म को कौम से ऊपर मानते हुए आम लोगों को धर्म का पाठ पढ़ाते रहे. इसी का नतीजा है कि अब तक देश के बीस से अधिक राज्यों में उन्हें रामकथा के लिये बुलाया जा चुका है और आज 30 से अधिक ब्राह्मण उनके शिष्य हैं. Like this Video to Appreciate our Efforts, Subscribe to / aajkikhabar1 for Daily Interesting Videos. Also, Tap on the Bell for Daily Notifications. Follow http://aajkikhabar.com on Social Media Below / aajkikhabaronline / aajkikhabarnews / aajkikhabaronline All content used is copyright to Aaj Ki Khabar, Use or commercial display or editing of the content without proper authorization is not allowed. Subscribe Us For Latest News & Updates ► http://goo.gl/aVOt3O