राष्ट्रपति के बाद अब उपराष्ट्रपति चुनाव की बारी है. सत्तापक्ष और विपक्ष, दोनों ने ही उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार मैदान में उतार चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल रहे जगदीप धनखड़ को मैदान में उतारा है तो वहीं विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा पर दांव लगाया है.