#MaharajaExpress #indianrailways #PresidentialSuite #TheIndianSplendor #IndianPanorama #TheHeritageofIndia #TreasuresofIndia Presidential Suite in Maharaja Express का आप भी लें आनंद... जाने सुविधा और कितना होगा खर्च प्रेसिडेंशियल सुईट पटरी पर दौड़ता एक आलीशान महल जैसी अनुभूति कराता है। इस बोगी के अंदर सात सितारा होटल जैसी सुविधाएं होती हैं। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने दिल्ली सफदरजंग से कानपुर और फिर कानपुर से लखनऊ तक का सफर इसी प्रेसिडेंशियल सुईट में तय किया। राष्ट्रपति की ट्रेन से पहली लखनऊ यात्रा ने प्रेसिडेंशियल सुईट को भी इतिहास में दर्ज कर दिया। जिस प्रेसिडेंशियल सुईट में राष्ट्रपति ने यात्रा की, उसी सुईट में कोई भी आम नागरिक आरामदायक सफर कर सकता है। ट्रेन 14 बोगियों वाली महाराजा एक्सप्रेस है, जो हर साल चार पैकेज लांच करती है। इन अलग-अलग रूटों पर यात्रा के लिए आप 9.83 लाख रुपये से 18 लाख रुपये तक खर्च कर प्रेसिडेंशियल सुईट का आनंद ले सकते हैं। प्रेसिडेंशियल सुईट के सफर के साथ पैलेस आन व्हील की तरह मनोरम स्थलों की सैर भी इसी पैकेज में शामिल है। सात स्टार रेटिंग वाली महाराजा एक्सप्रेस में केवल एक प्रेसिडेंशियल सुईट होता है। कुल 448 वर्गफीट वाले इस सुईट का नाम नवरत्न है। इसमें माडर्न बाथरूम, सोफा, लिखने वाला टेबल, मिनी बार, लाइव टेलीविजन देखने की सुविधा और वाई-फाई, डायरेक्ट डायल टेलीफोन और चैनल म्यूजिक की सुविधा भी होगी, जबकि तीन अन्य श्रेणियां डीलक्स, जूनियर सुईट व सुईट होती हैं। डीलक्स में 20, जूनियर सुईट में 18 और सुईट में कुल चार केबिन होते हैं। मोती, हीरा, नीलम, फिरोजा, मोंगा और पुखराज जैसे नामों वाली 14 बोगियों की इस खास ट्रेन के डीलक्स क्लास में 40, जूनियर सुईट में 36, सुईट में आठ और प्रेसिडेंशियल सुईट में चार पर्यटक एक साथ सफर कर सकते हैं। इन चार रूटों पर चलती है महाराजा एक्सप्रेस : The Indian Splendor : छह रातें व सात दिन की यह यात्रा दिल्ली से शुरू होती है, जिसमें आगरा-रणथंभौर-जयपुर-बीकानेर-जोधपुर-उदयपुर होते हुए मुंबई की सैर कराई जाती है। यह ट्रेन 2724 किलोमीटर की यात्रा पूरा करती है। Indian Panorama : सात दिन व छह रातों की यात्रा दिल्ली से शुरू होकर जयपुर-रणथंभौर-फतेहपुर सीकरी-आगरा-ओरछा-खजुराहो-वाराणसी होकर दिल्ली में समाप्त होगी। यह ट्रेन 2309 किलोमीटर की यात्रा कवर करेगी। दThe Heritage of India: छह रातों व सात दिन की यह यात्रा मुंबई से शुरू होकर उदयपुर-जोधपुर-बीकानेर-जयपुर-रणथंभौर-आगरा होकर दिल्ली में समाप्त होगी। यह ट्रेन 2771 किलोमीटर की यात्रा कराती है। ट्रेTreasures of India: यह महाराजा एक्सप्रेस की सबसे छोटी यात्रा है, जो तीन रातों व चार दिन की होती है। यह यात्रा दिल्ली से शुरू होकर आगरा-रणथंभौर-जयपुर होकर वापस दिल्ली में समाप्त होती है। यह रूट कुल 860 किलोमीटर का है। इतने में कीजिए सफर यदि आप प्रेसिडेंशियल सुईट में सफर करना चाहते हैं तो छह रातों व सात दिन की यात्रा वाला द इंडियन स्पलेंडर पैकेज, द हेरिटेज आफ इंडिया और इतने ही दिन का इंडियन पैनोरमा का पैकेज आपको 18,06,420 रुपये का मिलेगा, जबकि चार दिन और तीन रातों वाला ट्रेजर्स आफ इंडिया का पैकेज 9.83 लाख रुपये का मिलेगा। इसी तरह दि इंडियन स्पलेंडर पैकेज में डीलक्स केबिन का पैकेज 4.55 लाख रुपये, जूनियर सुईट का 7.21 लाख रुपये और सुईट का 10.51 लाख रुपये है। हेरिटेज इंडिया व दि इंडियन पैनोरमा पैकेज के सफर के लिए डीलक्स सुईट का 4.83 लाख रुपये और जूनियर सुईट में 7.53 लाख व सुईट का 10.51 लाख रुपये देना होगा। ट्रेजर्स आफ इंडिया के तहत डीलक्स का 2.93 लाख रुपये, जूनियर सुईट 3.77 लाख रुपये, सुईट का 5.79 लाख रुपये का पैकेज मिलता है। यहां करें बुकिंग महाराजा एक्सप्रेस में सफर के लिए आनलाइन बुकिंग होती है। विदेशी मेहमान कई महीने पहले अपनी एडवांस बुकिंग कर अमेरिकी डालर में इसका पैकेज ले लेते हैं। महाराजा एक्सप्रेस की वेबसाइट www.the-maharajas.com पर सभी पैकेज बुक हो सकते हैं। Follow us: Facebook: / tvdnx Twitter: / dnxtv Website: http://www.dainandini.in Subscribe Our DNX TV Channel: / dnxtv --------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------- DNX TV is a prominent web news channel based in Raipur Chhattisgarh. Our motto is "असतो मा सद्गमय" and we truly believe that and we are incorporating the idea of leading us from untruth to truth.