Birbhum Violence Case: Bengal विधानसभा में विधायकों के बीच घमासान, BJP के 5 विधायक suspend

Birbhum Violence Case: Bengal विधानसभा में विधायकों के बीच घमासान, BJP के 5 विधायक suspend

पश्चिम बंगाल विधानसभा में सोमवार को बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के विधायकों के बीच जमकर हाथापाई हुई. बजट सत्र के आखिरी दिन दोनों पार्टियों के नेता बीरभूम के रामपुरहाट में हुई हिंसा को लेकर भिड़ गए. इस दौरान कपड़े फाड़े गए और टीएमसी के विधायक आसित मजूमदार को कथित तौर पर नाक पर चोट आई. बीजेपी ने आरोप लगाया कि जब उसने बीरभूम मामले पर चर्चा की मांग की तो टीएमसी के विधायकों ने आपा खो दिया और हाथापाई की. इस दौरान बीजेपी विधायक मनोज तिग्गा के साथ मारपीट की गई. इसके बाद बीजेपी के विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया. इस घटना के बाद बीजेपी के पांच विधायकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है. शुभेंदु अधिकारी, मनोज तिग्गा, शंकर घोष, दीपक बरमन और नरहारी महतो को सस्पेंड कर दिया गया है.