घटोत्कच का वध |  कर्ण और अर्जुन युद्ध | युधिष्ठिर की हार | श्री कृष्ण महाएपिसोड

घटोत्कच का वध | कर्ण और अर्जुन युद्ध | युधिष्ठिर की हार | श्री कृष्ण महाएपिसोड

कर्ण युद्ध में पांडवों पर हमला करता है। जब कर्ण अर्जुन से युद्ध करने के लिए आगे बढ़ता है तो उसे नकुल और सहदेव युद्ध के लिए ललकारते हैं। कर्ण उन्हें निरस्त्र करके उन्हें हरा देता है और उन्हें वापस जाने के लिए कहता है और अर्जुन को कर्ण से युद्ध करने आने के लिए बुलाता है। कर्ण पांडवों की सेना पर फिर से टूट पड़ता है। नकुल और सहदेव अर्जुन के पास आते हैं और उनकी बात को सुन। वह कर्ण से युद्ध करने के लिए चल पड़ता है। कर्ण अर्जुन की ओर जाता है लेकिन घटोत्कच के प्रकोप से कौरव सेना का संहार होते देख कर्ण उसे मारने के लिए रुक जाता है। कर्ण के आदेश से दुर्योधन अपने अपने मायावी राक्षसों को बुलाता है घटोत्कच जब उन्हें मार देता है। शकुनि कर्ण को घटोत्कच पर अमोघ शक्ति का इस्तेमाल करके मारने को कहते हैं लेकिन अमोघ शक्ति का प्रयोग नहीं करता तभी सूर्यास्त हो जाता है और युद्ध रुक जाता है। शाम को शिविर में दुर्योधन कर्ण से घटोत्कच को मारने के लिए कहता है। कर्ण दुर्योधन को आश्वासन देता है की मैं घटोत्कच को कल मार दूँगा। अगले दिन फिर से युद्ध शुरू होता है और घटोत्कच फ़ी रसे कौरवों की सेना पर टूट पड़ता है। कर्ण घटोत्कच को उसकी माया के कारण नहीं मार पता। लेकिन जैसे ही घटोत्कच दुर्योधन को मारने के लिए उसका रथ उठता है तो दुर्योधन रथ से उतर जाता है। दुर्योधन के बार बार कहने पर कर्ण घटोत्कच को मारने के लिए अमोघ शक्ति का प्रयोग कर देता है। घटोत्कच मारने से पह श्री कृष्ण को प्रणाम करता है और अर्जुन की जान अमोघ शक्ति से बचाने के कार्य को पूर्ण कर मार जाता है। श्रीकृष्णा, रामानंद सागर द्वारा निर्देशित एक भारतीय टेलीविजन धारावाहिक है। मूल रूप से इस श्रृंखला का दूरदर्शन पर साप्ताहिक प्रसारण किया जाता था। यह धारावाहिक कृष्ण के जीवन से सम्बंधित कहानियों पर आधारित है। गर्ग संहिता , पद्म पुराण , ब्रह्मवैवर्त पुराण अग्नि पुराण, हरिवंश पुराण , महाभारत , भागवत पुराण , भगवद्गीता आदि पर बना धारावाहिक है सीरियल की पटकथा, स्क्रिप्ट एवं काव्य में बड़ौदा के महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के हिन्दी विभाग के अध्यक्ष डॉ विष्णु विराट जी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसे सर्वप्रथम दूरदर्शन के मेट्रो चैनल पर प्रसारित 1993 को किया गया था जो 1996 तक चला, 221 एपिसोड का यह धारावाहिक बाद में दूरदर्शन के डीडी नेशनल पर टेलीकास्ट हुआ, रामायण व महाभारत के बाद इसने टी आर पी के मामले में इसने दोनों धारावाहिकों को पीछे छोड़ दिया था,इसका पुनः जनता की मांग पर प्रसारण कोरोना महामारी 2020 में लॉकडाउन के दौरान रामायण श्रृंखला समाप्त होने के बाद ०३ मई से डीडी नेशनल पर किया जा रहा है, TRP के मामले में २१ वें हफ्ते तक यह सीरियल नम्बर १ पर कायम रहा। In association with Divo - our YouTube Partner #shreekrishna #shreekrishnakatha #krishna #mahaepisode