हल्दी वाला पानी अमृत के समान गुणकारी हल्दी एक ताकतवर एंटी-आक्सीडेंट है, एंटी-कैंसर के गुणों से भरपूर है ये-इसमें करक्यूमिन होने के कारण कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं से भी लडती है, स्वस्थ व्यक्ति यदि सुबह एक गिलास गर्म पानी में आधा निम्बू एक चम्मच शहद और आधा tea स्पून हल्दी मिला कर पिया जाए तो उसके लिए यह अमृत समान ड्रिंक बन जाता है. बीमार व्यक्ति अपनी दवाओ के साथ में निसंकोच सुबह उठ कर और रात को सोने से पहले हल्दी वाले पानी या हल्दी वाले दूध को ज़रूर पिये. इसको पीने के जुकाम से लेकर कैंसर तक अनेक फायदे हैं, आज उन फायदों के बारे में आपको अवगत करवाते हैं. आइये जानें . हल्दी वाला पानी बनाने में अगर 5-5 पत्ते तुलसी और पोदीना के मिल जाए तो यह शारीर के डी टोक्सिफिकेशन के लिए ग़ज़ब का ड्रिंक बन जायेगा. विशेष – अगर किसी भाई या बहन को निम्बू से एलर्जी हो तो वो ये ड्रिंक बिना निम्बू के भी पी सकता है, तब भी ये बहुत प्रभावी होगा. हल्दी वाले पानी के फायदे दे खांसी से राहत हल्दी आपको खांसी से राहत देती है। हल्दी वाला पानी नियमित पीने से आपको खांसी होने कि सम्भावना बहुत कम होती है। दे सर्दी जुकाम में राहत यदि सर्दी और जुकाम से नाक बंद हो जाती हो तो हल्दी वाला पानी में शहद के साथ थोड़ी सी काली मिर्च मिला कर पीने से सर्दी जुकाम में राहत मिलती है। करे छालों को दूर हल्दी के प्रयोग से मुंह के छालों से राहत मिलती है। हल्दी के पाउडर को गरम पानी में मिला लें और इस पानी को मुंह में डालकर कुल्ला करें। आपको छालों से आराम मिलेगा। बढती उम्र को रोकना हल्दी में बढ़ती उम्र को रोकने की क्षमता होती है। यह आपकी बढ़ती उम्र के प्रभाव का पता नहीं लगने देती है। जो लोग नियमित हल्दी वाला पानी उपयोग करते है उनके चेहरे व शरीर पर रैडिकल्स कम होते है इससे आपके शरीर पर उम्र का असर कम दीखता है – बढ़ाए शरीर की प्रतिरोधक क्षमता हल्दी पूरी तरह से एंटी बायोटिक होती है। इसलिए इसके सेवन से आपके शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है और बीमारी होने की संभावना कम होती है। हल्दी शरीर में उर्जा देने के साथ शरीर मेें खून को साफ रखती है। भरे मधुमेह के घावों को डायबिटीज के रोगियों को हल्दी का सेवन किसी न किसी तरह से जरूर करना चाहिए। हल्दी डायबिटीज से होने वाले घावों को जल्दी ही भर देती है। घटाए वजन हल्दी के प्रयोग करने से वजन को नियत्रित किया जा सकता है। हल्दी शरीर में जमा फैट्स को कम करती है साथ ही इसमे मौजूद गुण आपके वजन को घटाते हैं। For more information click : http://onlyayurved.com/drinks/turmeri...